Homeबड़ी खबरएक विवाह ऐसा भी, घर से रूठकर निकली पत्नी, पति के सामने...
एक विवाह ऐसा भी, घर से रूठकर निकली पत्नी, पति के सामने रखी शर्त, खाकी ने दोबारा कराई शादी, गिफ्ट देकर की विदाई
April 12, 20239:33 amTotal Views: 20643
रायबरेली से ब्यूरो चीफ,अर्जुन मिश्रा की रिपोर्ट
Aligarh News चार महीने की शादी में पत्नी और पति के बीच अनबन होने लगी। दोबारा शादी करने की जिद के बाद थाने में पुलिसकर्मी बराती बने और दंपती का दोबारा विवाह कराया गया। पत्नी पति के साथ ससुराल लौट गई।
अलीगढ़ । ये कहानी ऐसे जोड़े की है, जो चार माह पहले ही विवाह के बंधन में बंधे थे। कुछ दिन बाद ही दोनों में खटपट हुई तो महिला पति को छोड़कर चली गई। इगलास में आकर भटक गई। पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर में रखवाया और पति से संपर्क कर थाने बुलवाया। यहां पत्नी ने अनोखी शर्त रख दी कि दोबारा शादी होगी, तभी साथ जाएगी। फिर क्या था… रूठी पत्नी को मनाने के लिए पति ने दोबारा औपचारिक रूप से ब्याह रचाया। विशेष बात ये रही कि खुद पुलिसकर्मियों ने माला, मिठाई आदि मंगवाई और शादी जैसा माहौल बनाया।
बिहार के पटना क्षेत्र की खुशबू की शादी दिसंबर 2022 में राजस्थान के जोधपुर के थाना शेरगढ़ के पबूसर निवासी भंवरा राम के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले दोनों में कहासुनी हो गई तो खुशबू घर से निकल आई। भटकती हुई किसी तरह इगलास कस्बा में पहुंच गई। तीन दिन पहले महिला पुलिस को मिली तो उसे वन स्टाप सेंटर (अलीगढ़) भेज दिया गया। महिला के बताए गए पते की पड़ताल कर पति को सूचना देकर थाने बुलाया गया। मंगलवार को पति भंवरा राम यहां पहुंच गया। महिला ने पुलिस के समक्ष पुन: विवाह करने पर ही पति के साथ जाने की शर्त रख दी।क्लिक करें: हमारे WhatsApp ग्रुप को जॉइन करें
कस्बा चौकी प्रभारी दिनेशचंद्र यादव ने बाजार से माला, मिठाई व गिफ्ट मंगाकर दंपती का कोतवाली में विवाह कराया। दंपती ने एक दूसरे को माला पहनाई। इसमें घराती-बराती पुलिसकर्मी ही बने। पुलिसकर्मियों ने दोनों को मिठाई खिलाई और खुशी-खुशी विदा किया। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि पति से बिछुड़कर आई महिला को बरामद किया गया था। मंगलवार को उसे पति को सौंप दिया गया है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे मेंहमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिकतकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैंप्रधान संपादक कुमार दीपकऔर मेरे सहयोगी अब24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
एक विवाह ऐसा भी, घर से रूठकर निकली पत्नी, पति के सामने रखी शर्त, खाकी ने दोबारा कराई शादी, गिफ्ट देकर की विदाई
RKA News से ब्रेकिंग न्यूज़:
रायबरेली से ब्यूरो चीफ,अर्जुन मिश्रा की रिपोर्ट
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
Aligarh News चार महीने की शादी में पत्नी और पति के बीच अनबन होने लगी। दोबारा शादी करने की जिद के बाद थाने में पुलिसकर्मी बराती बने और दंपती का दोबारा विवाह कराया
गया। पत्नी पति के साथ ससुराल लौट गई।
अलीगढ़ । ये कहानी ऐसे जोड़े की है, जो चार माह पहले ही विवाह के बंधन में बंधे थे। कुछ दिन बाद ही दोनों में खटपट हुई तो महिला पति को छोड़कर चली गई। इगलास में
आकर भटक गई। पुलिस ने उसे वन स्टाप सेंटर में रखवाया और पति से संपर्क कर थाने बुलवाया। यहां पत्नी ने अनोखी शर्त रख दी कि दोबारा शादी होगी, तभी साथ जाएगी। फिर
क्या था... रूठी पत्नी को मनाने के लिए पति ने दोबारा औपचारिक रूप से ब्याह रचाया। विशेष बात ये रही कि खुद पुलिसकर्मियों ने माला, मिठाई आदि मंगवाई और शादी जैसा
माहौल बनाया।
कहासुनी के बाद घर से निकल आई खुशबू
बिहार के पटना क्षेत्र की खुशबू की शादी दिसंबर 2022 में राजस्थान के जोधपुर के थाना शेरगढ़ के पबूसर निवासी भंवरा राम के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले दोनों में
कहासुनी हो गई तो खुशबू घर से निकल आई। भटकती हुई किसी तरह इगलास कस्बा में पहुंच गई। तीन दिन पहले महिला पुलिस को मिली तो उसे वन स्टाप सेंटर (अलीगढ़) भेज दिया
गया। महिला के बताए गए पते की पड़ताल कर पति को सूचना देकर थाने बुलाया गया। मंगलवार को पति भंवरा राम यहां पहुंच गया। महिला ने पुलिस के समक्ष पुन: विवाह करने
पर ही पति के साथ जाने की शर्त रख दी।
थाने में मिठाई और गिफ्ट मंगाकर कराया विवाह
कस्बा चौकी प्रभारी दिनेशचंद्र यादव ने बाजार से माला, मिठाई व गिफ्ट मंगाकर दंपती का कोतवाली में विवाह कराया। दंपती ने एक दूसरे को माला पहनाई। इसमें
घराती-बराती पुलिसकर्मी ही बने। पुलिसकर्मियों ने दोनों को मिठाई खिलाई और खुशी-खुशी विदा किया। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि पति से बिछुड़कर आई महिला को
बरामद किया गया था। मंगलवार को उसे पति को सौंप दिया गया है।