March 19, 2022 12:26 pm Total Views: 21227

आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आमिर बॉलीवुड का ऐसा सितारा हैं, जो कई सालों से बॉलीवुड में चमक रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। आमिर खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आमिर खान को एक्टिंग के अलावा उनके क्रिएटिव मांइड के लिए भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जाानते हैं कि एक समय ऐसा भी था, जब आमिर ने फिल्में और एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। हैरान हो गए ना। लेकिन ये सच है, आमिर खान ने खुद बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है।
आमिर खान ने कहा ‘कोरोना के दौरान मुझे ये महसूस हुआ कि मैं कभी अपने परिवार को समय नहीं दे पाया। मैं जब अभिनेता बना तब मैंने सोचा मेरा परिवार को मेरे साथ ही है, इसके बाद मैं खासतौर से अपने बच्चों को समय नहीं दे पा रहा था। मैं सेलफिश होता जा रहा था। आमिर ने कहा, ‘जब आप किसी चीज की शुरुआत करते हैं तो आप बहुत मुश्किल काम करते हैं और मैं करीब 35 साल से इसी तरह काम कर रहा था। उस दौरान मैं सिर्फ अपने बारे में सोच रहा था।’
Read Our Category News Story
हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
Aamir Khan: सिर्फ इस वजह से आमिर खान को लेना पड़ा था एक्टिंग छोड़ने का फैसला, अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें

















